भोपाल GRP को सफलता: ट्रेन से सोती महिला का बैग छीनकर कूदने वाला कमांडो मथुरा से गिरफ्तार, 7 लाख का माल बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल की टीम ने ट्रेन में सफर के दौरान महिला का बैग झपटकर भागने वाले आरोप को गिरफ्तार किया है. आरोपी डेढ़ महीने पहले सोती हुई महिला का बैग झपटकर ट्रेन से पचामा सीहोर के पास कूदा था. जीआरपी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को आईडेंटीफाई किया.

जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला आशा नागेश ने बताया 28 मई को केस दर्ज कराया था. आशा ने बताया कि 27 मई को ट्रेन नंबर 19302 यशंवतपुर एक्स से कोच में वह अपनी सीट पर परिवार के साथ मे नया अमरावती रेलवे स्टेशन से उज्जैन की यात्रा कर रही थी. यात्रा के दौरान राते में वह अपनी सीट पर अपने पर्स को अपने सिरहाने रख कर सो गई. इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके हाथ पर झपट्टा मार कर पर्स को छीन कर चलती ट्रेन से कूद गया. रात्रि होने के कारण वह उस व्यक्ति को नहीं देख पाईं. पर्स में जेवरात, कीमती सामान और नगदी 31000/- रुपये के साथ जरूरी दस्तावेज थे. जीआरपी थाना उज्जैन में इसकी शिकायत हुई. शून्य की रिपोर्ट पर थाना जीआरपी भोपाल ने जांच शुरू की. जीआरपी टीम घटनास्थल पचामा सीहोर से लगभग 100 कैमरो की चैन बनाते हुये आरोपी संजय प्रजापति की पहचान की. टीम झुग्गी ओल्ड डेयरी फार्म बैरागढ़ पहुंची, जहां आरोपी को इसकी भनक लगी और वह मौके से फरार हो गया. टीम ने औरंगाबाद पहुंचकर आरोपी के बारे मे सुराग लगाते हुये आरोपी संजय उर्फ कमांडो को मथुरा से गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से चोरी के करीब 7 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया.

Next Post

जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

Sat Jul 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक के खिलाफ जारी आंदोलन समाप्त करने की घोषणा के बाद शनिवार शाम यहां जंतर-मंतर के आसपास मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी। जंतर-मंतर के आसपास तीन दिन से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं […]

You May Like