डीआरपी लाइन में पुलिस परिवार संग पुलिस कमिश्नर ने मनाई दीपावली

इंदौर। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को डीआरपी लाइन पहुंचकर पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के साथ दीपावली का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से लेकर परिजनों तक से आत्मीय संवाद किया, उन्हें उपहार भेंट किए और उनकी खुशियों में शामिल होकर अपनत्व का संदेश दिया

इस मौके पर डीआरपी परिसर में रचनात्मक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें रंगोली, कविता पाठ और सबसे साफ-सुथरे एवं सजे हुए घर की प्रतियोगिताएं शामिल थीं। बच्चों और परिवारजनों की सहभागिता से पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। पुलिस कमिश्नर ने परिवारजनों द्वारा बनाई गई रंगोलियां और सजावट देखकर उनकी रचनात्मकता की सराहना की।

इस मौके पर सिंह ने कहा कि पुलिस बल और उनके परिवारजन समाज की सुरक्षा व्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं। “हमारे पुलिसकर्मी त्योहारों के समय भी जनता की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर रहते हैं। ऐसे में उनके परिवारों का योगदान भी उतना ही सराहनीय है, जो पूरे समर्पण से इस जिम्मेदारी में उनका साथ देते हैं,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिठाई, पटाखे और उपहार बांटे गए। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुलिस परिवार के सदस्यों ने कमिश्नर सिंह की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस बल में पारिवारिक जुड़ाव और मनोबल को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में लिया स्वदेशी का संकल्प, नागरिकों से की आत्मीय भेंट

Mon Oct 20 , 2025
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर आज उज्जैन स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों की सराहना की और स्वयं भी रंगोली बनाने का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।