कटक के इस मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक 3 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे सिर्फ एक जीत नसीब हुई। भारत ने यहां श्रीलंका को हराया था, जबकि दो मैचों में हार झेलनी पड़ी।
कटक के ऐतिहासिक बाराबाती स्टेडियम में 9 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पांच टी20 मैच खेलने हैं, ऐसे में टीम मैनेजमेंट के पास अपनी तैयारी को मजबूत करने का शानदार मौका होगा।
इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कटक की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसने फैंस और विशेषज्ञों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
