रीवा: इस वर्ष नवम्बर से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई थी और दिसम्बर से हाड़ कपाने वाली ठंड जारी है. गलन भरी ठंड और शीत लहर से राहत नही मिल रही है.
पिछले एक सप्ताह से रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चल रहा है. तो वही अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है. शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री पहुंच गया. जिसके चलते दिन भर गलन भरी ठंड रही, वही शीत लहर ने ठंड को बढ़ा दिया है.
सामान्य से 6 डिग्री अधिकतम तापमान नीचे है, 27 डिग्री सामान्य तापमान होना चाहिये. बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री 14.2 डिग्री रहा, इसके बाद तापमान में गिरावट आई. शुक्रवार को दिन भर शीत लहर चलती रही और कड़ाके की ठंड बनी रही. धूप तेज होने के बावजूद गलन भरी ठंड का असर कम नही हुआ. मौसम विभाग की माने तो अभी तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है.
दरअसल उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इस ठंड ने सामान्य जन जीवन को प्रभावित किया है. अभी एक माह तक इसी तरह कड़ाके की ठंड पड़ेगी. मकर संक्राति के बाद कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. दो दिन से सुबह घना कोहरा नही पड़ रहा है, 7 बजे से तेज धूप हो जाता है फिलहाल कोहरे से राहत है. नगर निगम द्वारा शहर में अलाव की व्यवस्था की गई है. 17 स्थानो पर अलाव जलाया जा रहा है. ठंड का असर बाजार में भी देखने को मिल हा है. रात 8 बजे के बाद सन्नाटा हो जाता है.
