बेटे के लिए “आई लव यू मेरी जान” लिखकर पानी में कूद गई मां

शिवपुरी: जिले में एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। सुसाइड से पहले नवविवाहिता ने पांच वीडियो बनाए और इंस्टाग्राम पर अपलोड किए जिसमें जिसमें उसने अपने बच्चों के बारे में भी भावनात्मक बातें कहीं। 24 साल की बीनू यादव ने इंस्टाग्राम पर पांच वीडियो अपलोड की है जिसमें उसने अपने ससुरालजनों पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।

नवविवाहिता ने ससुराली जनों पर अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए बीनू ने अपने बेटे के लिए कहा कि आई लव यू मेरी जान, आई मिस यू। मम्मा बहुत प्यार करती है। तेरे बिना नहीं रहा जा रहा। बेटे के बिना बहुत बुरा लगता है। तेरी मम्मा हार गई बेटा, ससुराल वालों ने हमें अलग कर दिया। कई बातें वीडियो में सामने आई है। वीडियो बनाने के बाद इंस्टाग्राम पर अपलोड किए।

इसके बाद नवविवाहिता का शव ग्राम परिक्षा के क्रेशर के पास बने पानी के गड्ढे में बरामद किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला है। बीनू की शादी करीब पांच साल पहले राजस्थान के रहने वाले प्रशांत यादव से हुई थी। दोनों का तीन साल का बेटा सम्राट यादव है, जिसे ससुराल वाले अपने पास रखे हुए हैं। इसी बात से बीनू दुखी रहती थी।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के शिक्षण, गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति संबंधी याचिकाएं खारिज कीं

Wed Aug 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में करीब 24,000 सहायक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द करने के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार और अन्य की दायर समीक्षा याचिकाएं खारिज करते हुए तीन अप्रैल, 2025 का अपना फैसला बरकरार रखा। न्यायमूर्ति पी वी संजय कुमार […]

You May Like