मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में लिया स्वदेशी का संकल्प, नागरिकों से की आत्मीय भेंट

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर आज उज्जैन स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियों की सराहना की और स्वयं भी रंगोली बनाने का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार खुशियों और एकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चलो मिलकर लें स्वदेशी का संकल्प का आह्वान करते हुए स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीपक खरीदे और त्यौहार की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से न केवल स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी बल मिलेगा।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नगर जिला उज्जैन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाग लिया और जैन मुनि श्री प्रणुत सागर महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनियोग सागर से दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Next Post

आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी एलईडी टीवी बरामद,आरोपी गिरफ्तार

Mon Oct 20 , 2025
सीधी। पिपरांव चौकी पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी हुई एलईडी टीवी बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चौकी पिपरांव पुलिस ने तत्परता एवं सक्रियता का परिचय देते हुए आंगनबाड़ी केंद्र से चोरी हुई एलईडी टीवी को बरामद कर आरोपी को हिरासत […]

You May Like