BBL में स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास

बिग बैश लीग में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को बिग बैश लीग (BBL) में इतिहास रच दिया। सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज डर्बी मुकाबले में स्मिथ ने अपना चौथा बीबीएल शतक जड़ते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया।

इस शतक के साथ ही स्मिथ ने डेविड वॉर्नर और बेन मैकडरमॉट को पीछे छोड़ दिया। उनकी विस्फोटक पारी में पांच चौके और नौ छक्के शामिल थे, जिससे उनका स्ट्राइक रेट 238.09 रहा। रन चेज के दौरान स्मिथ ने रयान हैडली के एक ओवर में 32 रन बटोरे, जिसमें लगातार चार छक्के और एक चौका शामिल था। यह ओवर बीबीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

Next Post

IPL 2026 में चिन्नास्वामी नहीं होगा RCB का होम ग्राउंड

Sat Jan 17 , 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से मैच करवाने के लिए लगभग 300 से 350 एआई कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया है। जिसका खर्च फ्रेंचाइजी उठाएगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले फिर से कराने के लिए सुरक्षा सुधार का बड़ा कदम […]

You May Like