श्री इमलावाले हनुमान जी मंदिर,बकायन को लोकन्यास ट्रस्ट का दर्जा

दमोह। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री इमलावाले हनुमान जी मंदिर, बकायन को आधिकारिक रूप से लोकन्यास (ट्रस्ट) घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय अनुविभागीय अधिकारी,पथरिया द्वारा आदेश क्रमांक 162/बी-121/2025-26 दिनांक 18 जून 2026के तहत जारी न्यायालयीन आदेश के अनुसार लिया गया।इस ट्रस्ट के गठन में महंत महामंडलेश्वर हरिदास,महंत राम अनुग्रह दास (छोटे सरकार),अनुविभागीय अधिकारी नीकेत चौरसिया, योगेन्द्र चौधरी तहसीलदार बटियागढ़ तथा क्षेत्र की जनता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लंबे समय से चली आ रही जनभावनाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए मंदिर के सुव्यवस्थित संचालन एवं विकास के उद्देश्य से लोकन्यास ट्रस्ट का गठन किया गया है।ट्रस्ट के पदाधिकारी महंत हरिदास,अध्यक्ष,संरक्षक व प्रबंधक संजय कुमार पलनीटकर, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, सचिव महंत राम अनुग्रह दास, कोषाध्यक्ष बलराम पटैल, उत्सव संयोजक ऋषि पटेल,सदस्य विनय असाटी,सदस्य पुरुषोत्तम असाटी, सदस्य लक्ष्मण विश्वकर्मा, सदस्य हरिशंकर चौरसिया, सदस्य विशाल पटेल, सदस्य ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संजय कुमार पलनीटकर ने बताया कि हजारों हनुमान भक्तों की अपेक्षाओं के अनुरूप ट्रस्ट पूर्ण पारदर्शिता, समर्पण और सेवा भाव के साथ मंदिर के समग्र विकास, धार्मिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से मंदिर के विकास कार्यों में सहयोग एवं सहभागिता की अपील भी की।

Next Post

पुलिस ने जन जागरुकता रथ हिण्डोरिया पहुंचा

Tue Jun 30 , 2026
हिण्डोरिया/दमोह। मध्यप्रदेश पुलिस का साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता अभियान रथ मंगलवार को बस स्टेण्ड हिंडोरिया पहुंचा.इस मौके पर साइबर अपराध से सावधान रहने, अनजान नंबरों से आने वाली काल पर भरोसा न करने , अनजान नंबर से आए कॉल पर लिंग, फोटो, वीडियो, एपीके फाइल से डाउनलोड न […]

You May Like