
हिण्डोरिया/दमोह। मध्यप्रदेश पुलिस का साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता अभियान रथ मंगलवार को बस स्टेण्ड हिंडोरिया पहुंचा.इस मौके पर साइबर अपराध से सावधान रहने, अनजान नंबरों से आने वाली काल पर भरोसा न करने , अनजान नंबर से आए कॉल पर लिंग, फोटो, वीडियो, एपीके फाइल से डाउनलोड न करने , किसी भी भय लालच का शिकार न बनने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सायवर अपराध से पीड़ित नागरिकों को हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर जन जागरूकता अभियान रथ के माध्यम से पंपलेट आदि नागरिकों मे वितरित किये गए। इस मौके पर एएसआई राम कुमार ठाकुर, प्रधान आरक्षक मयूर बड़गैयां, आरक्षक देवेंद्र, आरक्षक योगेन्द्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.
