
जबलपुर। बरगी क्रूज हादसे में मृतकों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह नगर भेजने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में शनिवार सुबह 8:00 बजे तीन पार्थिव देहों को जबलपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की नियमित उड़ान के माध्यम से दिल्ली रवाना किया गया।
वहीं दो अन्य पार्थिव देहों को शाम 3:20 बजे कोयंबटूर के लिए एयरलिफ्ट किया गया। कोयंबटूर भेजे गए इन पार्थिव शरीरों के साथ मृतकों के दो परिजन भी गए हैं, ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में सहयोग कर सकें।
