निगम परिषद की बैठक में टेंडर पर जमकर हंगामा, सभापति ने पुनर्विचार निरस्त करने के दिए निर्देश

ग्वालियर: नगर निगम परिषद की बैठक एक बार फिर भारी हंगामे के बीच घिरी नजर आई। यह हंगामा आउटसोर्स मैन पावर ठेका टेंडर को लेकर हुआ। पक्ष-विपक्ष के बीच बढ़ते हंगामे को देख सभापति ने बैठक आज गुरुवार दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। नगर निगम परिषद के साधारण सम्मेलन का आयोजन सभापति मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया।

परिषद में सबसे पहले विधायक प्रतिनिधि मदन लाल सोनी और नवनिर्वाचित पार्षद अंजली राजू पलैया का फूल माला पहनाकर सदन के पार्षदों ने स्वागत किया। इसके बाद निगम परिषद में आयोजित साधारण सम्मेलन की बैठक में आउटसोर्स मैन पॉवर उपलब्ध कराए जाने के टेंडर के संबंध में जमकर हंगामा हुआ।मेयर इन काउंसिल से पारित संकल्प पर पुनर्विचार किए जाने के संबंध में चर्चा के बाद सभापति मनोज तोमर ने बिंदु पर बहुमत के आधार पर पुनर्विचार निरस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बिंदु क्रमांक 2 और 8 पर चर्चा जारी रहते परिषद आज 6 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Next Post

परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में परीक्षार्थियों और परीक्षा ड्यूटी में संलग्न कर्मचारियों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णत: वर्जित

Thu Feb 6 , 2025
ग्वालियर: बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उनका अक्षरश: पालन कर दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षायें सम्पन्न कराएं। दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर केन्द्राध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने […]

You May Like