सभापुर थाना के ऊंचा गांव में हुआ हादसा
बस सवार 13 व्यक्तियों को भेजा गया अस्पताल
सतना:बिरसिंहपुर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज महाकुंभ जा रही बस पलट गई। सभापुर थाना अंतर्गत ऊंचा गांव के पास शनिवार की शाम साढ़े 5 बजे यह हादसा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल रवाना कराया।बताया जा रहा है कि बस एमपी 19 पी 2577 में सवार 13 महिला- पुरुष घायल हुए हैं। इनमें बस चालक सुधाकर शुक्ला निवासी मेदनीपुर समेत चार यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में घायलों को उपचार दिया गया। सामान्य सभी 9 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।घायलों में सरिता अग्निहोत्री पत्नी राजेन्द्र अग्निहोत्री (46) निवासी खांच, रेखा त्रिपाठी पत्नी रमेश त्रिपाठी (33) निवासी बिरसिंहपुर, रामगोपाल त्रिपाठी पिता वृंदावन त्रिपाठी (70) निवासी बछौरा, अनुराग सेन पिता सोमचंद (30) निवासी संत टोला जैतवारा, संगीता कुशवाहा पत्नी गया कुशवाहा (45) निवासी बिरसिंहपुर, पूनम पांडेय पत्नी राम लाल पांडेय (53) निवासी कैमोर, आशा कुशवाहा पत्नी रामनाथ (50) निवासी डोमहाई,
सरोज त्रिपाठी पत्नी प्रकाश त्रिपाठी (50) निवासी सोनवर्षा थाना धारकुंडी,
प्रकाश त्रिपाठी पिता लल्लू प्रसाद त्रिपाठी (52) निवासी सोनवर्षा को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि घायल शारदा गुप्ता पिता भैया लाल गुप्ता (60) निवासी बिरसिंहपुर, मोना सेन पपत्नी राम कुशल (32) निवासी ऊंचा टोला, राम कुशल सेन पिता लोकनाथ (36) निवासी ऊंचा टोला समेत बस चालक सुधाकर शुक्ला पिता राम नारायण (40) को रेफर कर दिया गया।