ताकू डिपो में सेंधमारी, लाखों की सागौन गायब 

इटारसी। अवैध कटाई के मामले में प्रदेश स्तर तक जिले की किरकिरी करने वाले अफसर की लापरवाही का एक और नायाब नमूना सामने आया। इस बात जंगल में कटाई तो नहीं हुई लेकिन अति सुरक्षित माने जाने वाले वन विभाग के ताकू डिपो से लाखों रुपए की बेशकीमती लकड़ी गायब हो गई। डिपो से लकड़ी कैसे गायब हुई इस बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

क्या है मामला

केसला विकासखंड के ताकु स्थित वन विभाग के डिपो में विभाग द्वारा सागौन एवं अन्य प्रजाति की वह इमारती लकड़ियां रखी जाती है जिनका उपयोग फर्नीचर आदि बनाने में किया जाता है। इस डिपो से फर्नीचर मार्ट से जुड़े कारोबारी लकड़ी खरीद कर अपना कारोबार करते हैं। विभाग अनियमितता रोकने के मकसद से हर वर्ष यहां रखी जाने वाली लड़कियों का सत्यापन कराया जाता है । सूत्रों के अनुसार वर्ष 2023 के बाद हुए सत्यापन में डिपो में रखी लकड़ियों में से लगभग 43 घन मीटर कम पाई गई थी । इस खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। डिपो से इतनी मात्रा में आखिर लकड़ियां कैसे गायब हुई इसका जवाब किसी के पास भी नहीं है।

Next Post

कैंसर अस्पताल सहित अन्य विस्तार कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

Mon Oct 6 , 2025
रीवा।श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 321 करोड़ रूपये की लागत से एमसीएच के नये भवन के साथ ही नर्सिंग कॉलेज, रेसीडेंसिगल क्वार्टस, हास्टल, मर्टीलेबल पार्किंग आदि निर्माण कार्य करायें जा रहे हैं. इसी क्रम में पूर्व के संचालित अस्पताल भवन का जीर्णोद्धार कर उसे नवीन स्वरूप दिया जायेगा. अस्पताल परिसर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।