
सीधी।पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिलेभर में “अभिमन्यु-3” विशेष जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान थाना एवं चौकी स्तर पर ग्राम पंचायत, बस स्टैंड, दुर्गा पंडाल, सार्वजनिक स्थल एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर नागरिकों को महिला एवं बाल सुरक्षा, सामाजिक समानता और समान अवसर के महत्व से अवगत कराया गया।जिले के विभिन्न थाना-चौकियों द्वारा दुर्गा पंडालों, सार्वजनिक स्थलों एवं चौक-चौराहों पर भी विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को अभियान की जानकारी दी गई।मुख्य आयोजन में
दिनांक 23 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक जिले में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस दौरान विशेष रूप से पुरुष वर्ग की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रतिभागियों को “मैं हूँ अभिमन्यु” पोस्टर एवं “सहयोग, सम्मान एवं समानता” टैगलाइन वाली टी-शर्ट प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी सहित अधीनस्थ स्टाफ, स्थानीय एनजीओ तथा महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधि भी सम्मिलित हों रहे है।जिला पुलिस सीधी ने नागरिकों से अपील की है कि “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता करें और समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, समानता एवं सम्मान की दिशा में अपना योगदान दें।
अभियान के प्रमुख उद्देश्य-
1. पुरुषों में बाल्यकाल से ही लैंगिक समानता एवं सम्मान की भावना विकसित करना।
2. महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान की भावना जाग्रत कर अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाना।
3. शिक्षा के माध्यम से अपराधों एवं उनके दुष्परिणामों की जानकारी प्रदान करना।
4. बच्चों एवं युवाओं के क्रियाकलापों का आकलन कर सही मार्गदर्शन देना।
5. प्रारंभिक अवस्था से ही महिलाओं के प्रति सम्मान एवं आदर का दृष्टिकोण स्थापित करना।
6. युवा वर्ग को महिला अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति जागरूक बनाना।
7. आधुनिक तकनीक एवं शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना।
