साइबर पंजीयन कार्यालय का आज लोकार्पण, रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी और अधिक सुरक्षित व आसान

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अपराह्न 3:00 बजे साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी उपस्थित रहेंगे।नव स्थापित साइबर पंजीयन कार्यालय को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया गया है।

इसमें सुरक्षित सर्वर, आधुनिक सॉफ्टवेयर और डिजिटल प्रणाली का उपयोग किया जाएगा, जिससे संपत्ति पंजीयन एवं रजिस्ट्री की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल, पारदर्शी और गोपनीय हो सकेगी।
सरकारी स्तर पर यह पहल नागरिकों को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नए कार्यालय के माध्यम से दस्तावेज़ों के डिजिटल संरक्षण, डेटा सुरक्षा और त्वरित कार्य निष्पादन को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

Next Post

आकाश केसरी को बजरंग दल का जिला विद्यार्थी संपर्क प्रमुख बनाया गया

Mon Feb 16 , 2026
शक्ति नगर/ सोनभद्र: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रांत बैठक प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित किया गया बैठक में प्रांत के अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह द्वारा बजरंग दल जिला इकाई में नए दायित्वान कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई। उक्त क्रम मेंशक्ति नगर प्रखंड के आकाश केसरी को जिला […]

You May Like

मनोरंजन