बाजार चौक में सब्जी के ठेलों में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

सौसर: स्थानीय बाजार चौक स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़े सब्जी-भाजी के ठेलों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि ठेलों में रखी भारी मात्रा में प्लास्टिक कैरेट, तिरपाल और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

​कचरा जलाने की लापरवाही पड़ी भारी

​ जानकारी के अनुसार, ठेलों से कुछ ही दूरी पर कचरा जलाया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि हवा के रुख के कारण कचरे से उड़ी एक चिंगारी ठेलों पर जा गिरी, जिसने कुछ ही मिनटों में आग का रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

मशक्कत के बाद पाया काबू, टला बड़ा हादसा

​घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचीं नपा के दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग को रोक लिया गया और इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। बाजार क्षेत्र होने के कारण भारी भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन प्रशासन और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया।

​प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह लापरवाही से कचरा जलाना खतरनाक साबित हो रहा है। सजग नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले में कचरा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Next Post

पेट्रोल और डीज़ल के क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला, “महंगाई मैन” का दिया तमग़ा

Mon May 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 मई (वार्ता) राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान पेट्रोल की कीमत 71 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर […]

You May Like