छतरपुर में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चेहरा ढ़ककर आने वालों पर नजर रखी जाएगी

छतरपुर। आगामी दीपावली पर्व और त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए छतरपुर पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने व्यापारिक इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, रात्रि गश्त तेज करने, और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए हैं।

जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारी संघों से संवाद किया। बैठक में सर्राफा, कपड़ा, स्टील, होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान बढ़ती भीड़ और व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए सभी को सतर्क रहना आवश्यक है।

चक्षु अभियान” के तहत बाजारों में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जबकि पहले से लगे कैमरों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए। दुकानों और प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों की पूरी जानकारी — नाम, पता और पहचान पत्र — स्थानीय थाना पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

 

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि चेहरा ढ़ककर आने-जाने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाएगी, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 7049101021 पर दी जा सकती है।

Next Post

नेत्र सहायक 20 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार 

Mon Oct 6 , 2025
टीकमगढ़ । लोकायुक्त पुलिस ने एक बार फिर टीकमगढ़ में दबिश देकर जिला चिकित्सालय में पदस्थ नेत्र सहायक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह 20 हजार रुपए की राशि रिश्वत के आरोपित व्यक्ति उमेश जैन द्वारा शिकायतकर्ता से सेवा निवृत्त के देयक निकलवाने […]

You May Like