बैंक डकैती: मददगार सागर से गिरफ्तार

जबलपुर:खितौला बैंक डकैती प्रकरण में एक और आरोपी को पुलिस ने सागर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी डकैतों का मददगार था।विदित हो कि 11 अगस्त 2025 को थाना खितौला, जिला जबलपुर स्थित ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में मुख्य आरोपियों को किराये का मकान उपलब्ध कराने, डकैती के पूर्व एवं पश्चात परिवहन मोटर सायकिल की व्यवस्था करने, डकैती के बाद भागने में सहयोग करने वाला आरोपी बबलू उर्फ बाबू सिंह लोधी पिता शिवराज सिंह लोधी, निवासी उडना करैया, पाटन घटना दिनांक से फरार चल रहा था। लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी देवरी, जिला सागर में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए देवरी, जिला सागर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तार डकैत राजेश दास एवं उसके अन्य साथियों को इंद्राना से दमोह तक पहुंचाने में सहयोग किया था तथा वह डकैती में शामिल अन्य आरोपियों के साथ सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दिया था। आरोपी से पुलिस द्वारा 40 हजार रूपये नगद एवं घटना दिनांक को पहने हुये कपड़े जप्त किए गए हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व से व्यपहरण, झगड़े, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं

Next Post

हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ का दूसरा गीत ‘दिलबर की आँखों का’ रिलीज

Wed Oct 8 , 2025
मुंबई, (वार्ता) मैडॉक फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ का दूसरा गीत ‘दिलबर की आँखों का’ रिलीज हो गया है। फिल्म ‘थामा’ का ट्रेलर जहां यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है और ‘तुम मेरे न हुए, ना सही’ ने भी टॉप ट्रेंडिंग गानों में अपनी जगह बनाई है, […]

You May Like

मनोरंजन