हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ का दूसरा गीत ‘दिलबर की आँखों का’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) मैडॉक फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ का दूसरा गीत ‘दिलबर की आँखों का’ रिलीज हो गया है।

फिल्म ‘थामा’ का ट्रेलर जहां यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है और ‘तुम मेरे न हुए, ना सही’ ने भी टॉप ट्रेंडिंग गानों में अपनी जगह बनाई है, वहीं अब नोरा फतेही के सबसे चमकदार अंदाज़ में प्रस्तुत ‘दिलबर की आँखों का’ स्क्रीन पर आग लगाने को तैयार है।हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ का दूसरा गीत ‘दिलबर की आँखों का’ अब रिलीज़ हो गया है। ‘स्त्री’ के प्रसिद्ध गीत ‘कमरिया’ में अपने अविस्मरणीय प्रदर्शन के लिए जानी जाने वाली नोरा फतेही अब अपनी करिश्माई मौजूदगी और बेजोड़ डांस मूव्स के साथ एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने आ रही हैं।

रेट्रो अहसास से भरपूर यह गीत क्लासिक बॉलीवुड चार्म और आधुनिक रिदम्स का शानदार संगम है। विजय गांगुली द्वारा कोरियोग्राफ किया गया यह गाना टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस गीत को बहुमुखी गायिका रश्मीत कौर ने अपनी दमदार आवाज़ से सजाया है, जिसने गाने में नई ऊर्जा और जान भर दी है।

नोरा फतेही ने अपने सिग्नेचर करिश्मे से हर फ्रेम को एक विजुअल स्पेक्टेकल में बदल दिया है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने कहा,“ ‘दिलबर की आँखों का’ परफॉर्म करना मेरे लिए एक बेहद रोमांचक अनुभव था। हर बीट को महसूस करना और यह जानना कि दर्शक भी हमारे साथ थिरकेंगे, इसे और खास बना देता है। यह गीत पूरी तरह से विस्फोटक है और बॉलीवुड ग्लैमर की उसी परंपरा को आगे बढ़ाता है जिसे दर्शक हमेशा मुझसे जोड़ते हैं। कोरियोग्राफी दमदार है, हुक स्टेप बेहद आकर्षक है और हर पल ऐसा था जैसे संगीत की धड़कन के साथ नाच रहे हों।”

संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर, जो अपने आधुनिक और कालातीत संगीत के लिए प्रसिद्ध हैं, ने इस गीत को कंपोज़ किया है। उन्होंने कहा,“हम चाहते थे कि यह गाना हर मायने में जीवंत महसूस हो – बीट, धुन और परफॉर्मर के साथ उसका तालमेल। हमारा मकसद ऐसा ट्रैक बनाना था जो एनर्जी से भरपूर हो लेकिन अपनी आत्मा भी बनाए रखे। रश्मीत की आवाज़ और नोरा का परफॉर्मेंस इस विज़न को शानदार ढंग से साकार करते हैं।”

गीत के बोल दिग्गज अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जिन्होंने गीत में खेल, ऊर्जा और भावनात्मक गहराई का सुंदर मिश्रण पेश किया है। यह गाना अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और टी-सीरीज़ यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

 

Next Post

दोनों पैर बंधी मिली लाश

Wed Oct 8 , 2025
जबलपुर: चरगंवा थानाअंतर्गत भड़पुरा घाट में एक वृद्ध का शव मिला। मृतक के दोनों पैर गमछा से बंधे हुए हैं। जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, मृतक कौन है और कहां […]

You May Like