राजा मर्डर: वाराणसी में दो युवकों के साथ दिखी है सोनम, तीसरे शख्स के साजिश में होने की आशंका

इंदौर:राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं, अब जो तथ्य सामने आए हैं, उनसे शक और गहराता जा रहा है कि इस साजिश में सिर्फ राज कुशवाह नहीं, बल्कि कोई तीसरा शख्स भी शामिल है जो अभी तक सामने नहीं आया है.सूत्रों के मुताबिक, सोनम की गिरफ्तारी से पहले वह वाराणसी के बस स्टैंड पर देखी गई थी. वहां वह दो युवकों के साथ हँसते-इठलाते हुए जूस पीती नजर आई थी. चश्मदीद एक महिला ने यह जानकारी पुलिस को दी है, जो किसी पारिवारिक शोक के सिलसिले में वाराणसी गई थी.

सोनम को देखकर वह स्तब्ध रह गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसी बीच, यह सवाल भी उठ रहा है कि आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर, पांच साल छोटे राज कुशवाह के चक्कर में सोनम आखिर कैसे पड़ गई. कई लोगों का मानना है कि राज तो सिर्फ एक मोहरा है, जबकि पूरी साजिश किसी और ने रची थी. यह आशंका इसलिए भी मजबूत हो रही है क्योंकि राज के पड़ोसियों का कहना है कि वह बेहद सीधा-सादा लड़का था, जो सोनम को दीदी कहकर पुकारता था और राखी भी बंधवाता था. सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उसकी मासूमियत की पुष्टि की जा रही है.
सोनम की नियत संपत्ति पर थी
उधर, मृतक राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं कि सोनम के बैंक खाते में 20 लाख रुपए थे, जो उसके पिता ने ट्रांसफर किए थे. उन्हीं पैसों के सहारे उसने हत्या की योजना रची. उनका दावा है कि सोनम की नीयत राजा की कमाई और संपत्ति पर थी. परिजनों ने पहले ही चेताया था कि यह लड़की लालची है, लेकिन परिवार समझ नहीं सका.
शादी के पहले परिवार से हुआ था विवाद
एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि राजा से शादी के पहले सोनम का अपने ही परिवार से विवाद हो गया था। जब उसके घरवालों ने मर्जी से शादी करने से मना किया तो सोनम ने अपनी मां से कहा था देखना, पति का क्या हाल करूंगी.

Next Post

कलेक्टर एवं निगम आयुक्त ने सुबह होते ही किया शहर का निरीक्षण, दिए निर्देश

Thu Jun 12 , 2025
ग्वालियर:कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने आज गुरुवार सुबह शहर में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छत्री मंडी स्थित सब्जी मंडी का नवीन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेहराब की तलैया का कार्य तेज गति से करने के लिए […]

You May Like