पटवारी एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया

धार, 24 फरवरी (वार्ता) आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में आज एक पटवारी प्रशांत त्रिपाठी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गयी है।
ईओडब्ल्यू के अनुसार इंदौर निवासी देवेंद्र नरवरिया नाम के व्यक्ति ने प्रकोष्ठ काे शिकायत की थी कि पीथमपुर में परिवार की एक जमीन के बंटवारे के प्रकरण के सिलसिले में पटवारी तीन लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है। वह एक लाख रुपए पहले ही ले चुका है। शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू के एक दल ने कार्रवाई कर पीथमपुर में ही पटवारी प्रशांत त्रिपाठी को एक लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
आरोपी ने कार्यालय के पास कार में रिश्वत की राशि ली। ईओडब्ल्यू के दल ने तत्काल ही आरोपी को हिरासत में रिश्वत की राशि के साथ हिरासत में लिया और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया। ईओडब्ल्यू ने कहा कि रिश्वत के इस प्रकरण में और किस अधिकारी कर्मचारी की भूमिका शामिल है, इसकी जांच की जाएगी।
प्रशांत

Next Post

निजी अस्पताल में मरीज की ऑपरेशन के दौरान मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Mon Feb 24 , 2025
मुरैना, 24 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना के एक निजी अस्पताल में आज एक मरीज की हाथ के आपरेशन के दौरान मौत हो गयी। परिजनों द्वारा मौत के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया तथा चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। […]

You May Like

मनोरंजन