शरुआती कारोबार में लुढ़के शेयर बाजार, आईटी सेक्टर में तेजी

मुंबई, 11 नवंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स खुलने के कुछ देर बाद ही करीब 300 अंक लुढ़क गया।
बैंकिंग, रियलिटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत के साथ व्यापार समझौता जल्द होने के बयान के बाद आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी रही।
सेंसेक्स 136.17 अंक की मजबूती के साथ 83,671.52 अंक पर खुला लेकिन कुछ ही देश में लाल निशान में चला गया। एक समय यह 288 अंक टूट चुका था। खबर लिखे जाते समय यह 230.56 अंक (0.28 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 83,304.79 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 42.65 अंक की बढ़त में 25,574.35 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 69.15 अंक यानी 0.27 प्रतिशत ऊपर 25,505.20 अंक पर था।
सेंसेक्स की गिरावट में क्रमश: बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज का अधिक योगदान रहा जबकि भारती एयरटेल, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर ऊपर कारोबार कर रहे थे।

Next Post

भारत के साथ व्यापार समझौते के काफी करीब: ट्रम्प

Tue Nov 11 , 2025
वाशिंगटन, 11 नवंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका, भारत के साथ नये व्यापार समझौते के काफी करीब है। श्री ट्रम्प ने यहां भारत में अमेरिका के राजदूत पद पर नियुक्त हुए सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर अपने ओवल कार्यालय में […]

You May Like