बच्चों की मौत से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधी

भोपाल। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट जिले के प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों का दौरा करेंगे और हाल में मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। उनका दौरा बिरसा क्षेत्र के जगला गांव में प्रस्तावित है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी सुबह 11:15 बजे गोंदिया पहुंचेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से बालाघाट जिले के जगला गांव के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:15 बजे जगला पहुंचेंगे। वहां वे मृत बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और घटनाक्रम की जानकारी लेंगे।

राहुल गांधी दोपहर 3:15 बजे जगला से रवाना होंगे और शाम 5:30 बजे गोंदिया पहुंचेंगे। इसके बाद वे शाम 5:45 बजे गोंदिया से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की मौतों का मामला पिछले कुछ समय से चर्चा में है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार 30 से अधिक बच्चों की मौत हुई है। स्वास्थ्य संबंधी जांचों में बीमारी, कुपोषण, एनीमिया, निर्जलीकरण और अन्य चिकित्सकीय कारण सामने आए हैं; अधिकारियों के अनुसार मौतों के लिए किसी एक बीमारी या रोगजनक को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

Next Post

वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का जन आन्दोलन

Wed Sep 30 , 2026
सीधी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वावधान में जिला के कांग्रेस संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जवाहर कांग्रेस भवन से जिला निर्वाचन कार्यालय तक विशाल पैदल मार्च निकाला। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार […]

You May Like