लिवरपूल, 14 सितम्बर (वार्ता) जैस्मीन (57 किग्रा) ने पोलैंड की स्ज़ेरमेटा जूलिया (पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता) को 4:1 से हराकर लिवरपूल में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीत लिया और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह वाली पहली भारतीय बन गईं।
नुपुर (80 किग्रा) ने रजत पदक जीता जबकि पूजा रानी (80 किग्रा) ने कांस्य पदक के साथ समापन किया।
