सिरसा: मंडियों में 2.19 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की आवक

सिरसा, (वार्ता) हरियाणा में सिरसा जिला की अनाज मंडियों में गेहूं और सरसों की खरीद का कार्य जारी है, अब तक दो लाख 19 हजार 718 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है।

डीएफएससी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला की विभिन्न मंडियों व खरीद केंद्रों में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 25 हजार 158 हजार मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा एक लाख 42 हजार 550 मीट्रिक टन तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा 52 हजार 10 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।

उन्होंने बताया कि कालांवाली अनाज मंडी में 23,614 मीट्रिक टन, ऐलनाबाद अनाज मंडी में 14,351 मीट्रिक टन, सिरसा अनाज मंडी में 15,708 मीट्रिक टन, नाथूसरी चौपटा मंडी में 7466 मीट्रिक टन, डबवाली मंडी में 12602 मीट्रिक टन, बड़ागुढ़ा में 6131 मीट्रिक टन, बप्पां में 4535 मीट्रिक टन, डिंग में 8334 मीट्रिक टन, कुत्ताबढ में 3225 मीट्रिक टन, ओढां में 5111 मीट्रिक टन, जीवन नगर मंडी में 9020 मीट्रिक टन और रानियां में 12406 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। साथ ही जिला की अन्य मंडियों में भी गेहूं व सरसों की खरीद भी जारी है।

उन्होंने बताया कि जिला की सभी मंडियों में फसल खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पानी, बिजली व शौचालय आदि सुविधाओं के सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

Next Post

यमनी ईंधन बंदरगाह रास ईसा पर अमेरिकी हवाई हमलों में 17 लोगों की मौत

Fri Apr 18 , 2025
सना, 18 अप्रैल (वार्ता) यमनी ईंधन बंदरगाह रास ईसा पर गुरुवार को अमेरिकी हवाई हमलों में 17 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। बताया गया कि पीड़ित बंदरगाह के श्रमिक और कर्मचारी थे। हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नागरिक सुरक्षा और […]

You May Like