ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ बी के जैन को बधाई दी

चित्रकूट, । महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने आज सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के ट्रस्टी / निदेशक डॉ बी के जैन के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर उनसे भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। प्रो भरत मिश्रा ने कहा कि डॉ जैन को भारत सरकार की ओर से मिले इस सम्मान से चित्रकूट धाम सहित सतना जिले का भी गौरव बढ़ा है। प्रो मिश्रा ने डॉ जैन की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि डॉ जैन द्वारा अंधत्व निवारण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिवार उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रफुल्लित है।

Next Post

नगर निगम अकाउंट ऑफिसर के घर ईओडब्यु की रेड

Mon Jan 27 , 2025
आय से अधिक सम्पत्ति को लेकर कार्रवाई   नवभारत न्यूज रतलाम। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलों को लेकर रतलाम में नगर निगम के पूर्व डिप्टी कमिश्नर और वर्तमान में अकाउंट ऑफिसर विकास सोलंकी के घर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्यु ) की टीम ने सोमवार सुबह 4 […]

You May Like