नगर निगम अकाउंट ऑफिसर के घर ईओडब्यु की रेड

आय से अधिक सम्पत्ति को लेकर कार्रवाई

 

नवभारत न्यूज

रतलाम। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलों को लेकर रतलाम में नगर निगम के पूर्व डिप्टी कमिश्नर और वर्तमान में अकाउंट ऑफिसर विकास सोलंकी के घर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्यु ) की टीम ने सोमवार सुबह 4 बजे से छापामार कार्रवाई की है। टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच की । अचानक छापा पडऩे से नगर निगम के गलियारों में हडकंप मचा गया। इंदौर से रतलाम आई टीम ने सुबह 4 विकास सोलंकी के ग्लोबस कॉलोनी स्थित निवास पर छापा मारकर कार्रवाई की। कार्रवाई में इंदौर ईओडब्यु के डीएसपी पवन सिंघल अपनी टीम के साथ मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार जांच में सोलंकी के स्वामित्व में तीन मकान, चार गाडिय़ा, तीन बसें और एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप की जानकारी टीम को मिली हैं। इसके अलावा इन्दौर में दो प्लॉट भी उनके नाम पर होने की जानकारी मिली हैं। उल्लेखनीय है कि विकास सोलंकी पिछले कुछ महीनों से विवादों में रहे हैं। अकाउंटेंट विकास सोलंकी सहित 6 आरोपियों पर 7 महीने पहले उज्जैन लोकायुक्त ने बहुचर्चित राजीव गांधी सिविक सेंटर के मामले में करोड़ों रुपए की जमीन को कम दामों में बेचने का आरोप है। केस दर्ज होने बाद उन्हें नगर निगम उपायुक्त पद से निलंबित कर दिया था।

Next Post

मन्दिरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Mon Jan 27 , 2025
  रतलाम/जावरा। जिले के जावरा और आसपास कई गांवों में मन्दिरों और सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान विस्तार से जानकारी दी। एसपी अमित कुमार ने […]

You May Like