केन्या में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत

नैरोबी, 31 जनवरी (वार्ता) केन्या में गुरूवार शाम को एक हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक विदेशी जोड़े की मौत हो गयी।

केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (केसीएए) के महानिदेशक एमिल अराओ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैरोबी से उड़ान भर नाकुरू काउंटी में मबारुक की तरफ़ जा रहा सेसना 185 विमान नाइवाशा झील किनारे शहर में स्थानीय समय अनुसार शाम 1714 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

श्री अराओ ने कहा कि विमान में दो लोग मौजूद थे और दोनो ही मारे गये।

केसीएए महानिदेशक ने कहा कि वह दुर्घटना से संबंधित अधिकारियों के साथ दुर्घटना की जानकारी एकत्र करने के लिए जुटे हुए हैं।

नाइवाशा पुलिस उपप्रमुख चार्ल्स मवाई ने बताया कि अभी तक दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन धुंध की वजह से खराब दृश्यता दुर्घटना का एक कारण हो सकता है। विमानन विशेषज्ञों को जांच करने के लिये घटनास्थल पर बुला लिया गया है।

Next Post

छह यात्रियों को लेकर जा रहा विमान फिलाडेल्फिया में दुर्घटनाग्रस्त: एफएए

Sat Feb 1 , 2025
वाशिंगटन, 01 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी के फिलाडेल्फिया में शुक्रवार को छह लोगों को लेकर जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने पुष्टि की है कि फिलाडेल्फिया में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में छह लोग सवार थे। इससे पहले दुर्घटनाग्रस्त विमान में दो लोगों के […]

You May Like