
छिंदवाड़ा। उमरानाला चैकी क्षेत्र के लिंगा के रहने वाली महिला की रविवार को कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकार अनुसार मुन्नीबाई पति मंगलसिंग यादव 65 साल लिंगा की रहने वाली है। वृद्धा शनिवार की शाम से घर से लापता हो गई थी। जब देर शाम तक वृद्धा नहीं दिखी, तो परिजनों ने आस-पड़ौस में पता-साजी करना प्रारंभ किया। देर रात तक जान पहचान और रिष्तेदारों में पतासाजी करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दूसर दिन यानि की रविवार को कुछ लोगों ने कुएं में उसके शव को उतराते हुए देखा। तत्कार परिजनों को सूचित किया। सूचना पर पहुची पुलिस ने उसके शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
