
पांढुरना, नगर के रेलवे स्टेशन की पटरी पार कर उस पार अपने घर जा रहा एक 40 वर्षीय युवक मालगाडी की चपेट में आने से इस युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,रेलवे पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रहीं है।
रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से होकर दो नंबर के प्लेटफार्म पर जाने के लिए पटरी पार कर जाते समय तेज रफ्तार से आई मालगाडी के चपेट में आने से नगर के शास्त्री वार्ड निवासी 40 वर्षीय सुभाष नामक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,यह घटना रविवार की शाम लगभग 5:55 की बताई जा रहीं है। शाम अधिक होने से मृतक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार की सुबह करने के बाद शव परिजनों को सौपा जाएंगा,वहीं रेलवे पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रहीं है। गौरतलब हो कि नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले दिल्ली-मद्रास रेलवे लाइन के इस और पांढुरना और दूसरी और शास्त्री ,सुभाष,जवाहर वार्ड है,ओवर ब्रीज,फुट ब्रिज भी नहीं होने तथा रेलवे फाटक भी रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलों दूर होने से इन उक्त वार्डों के लोगों को यह रेल पटरी पार कर ही आना-जाना पड़ता है,जिससे कई बार लोग तेज रफ्तार ट्रेनों की चपेट में आकर मौत के ग्रास बन चूके है।
