बसंत पंचमी पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने उमड़े शिवभक्त

सीधी। जिले भर में आज बसंत पंचमी का पावन पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल बढ़ौरा शिव मंदिर एवं मौहार के नीलकंठ स्वामी मौहार मंदिर में शाम तक शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। यहां विशाल मेले का आयोजन किया गया था। शहर के पूजा पार्क एवं पडऱा शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना करने श्रद्धालु पहुंचे।

बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती एवं भगवान शिव के पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना गया है। इस अवसर पर जिले के बढ़ौरा शिव मंदिर तथा बहरी के पास मौहार स्थिति स्वामी नीलकंठ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का रूद्राभिषेक करते हैं। दोनों ही प्रमुख धार्मिक स्थलों में विशाल मेले का भी आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए विशेष वाहन भी चलाए गए। भगवान शिव के दर्शन करने शिव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पुराणों के अनुसार बसंत पंचमी पर शिव अराधना का भी विशेष महत्व बताया गया है। देवालयों में भगवान शिवलिंग का रूद्राभिषेक व जल चढ़ाने की परम्परा वर्षों से चली आ रही है। जिले के बढ़ौरा शिव मंदिर और मौहार स्वामी नीलकंठ मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर विशेष शिव अराधना की जाती है। जहां सीधी सहित अन्य जिले के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान शिव का रूद्राभिषेक करते हैं। बुधवार को दोनों की प्रमुख मंदिरों में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जब फूलों पर बहार आ जाती है। खेतों मे सरसों का सोना चमकने लगता है जौ और गेंहू की बालियां खिलने लगती हैं। आमों के पेड़ों पर बौर आ जाती है और हर तरफ तितिलियां मडऱाने लगती है तब बसंत पंचमी का त्यौहार आता है। इसे ऋतु पंचमी भी कहते हैं। साथ ही ऋतुओं का राजा भी बसंत ऋतु को माना गया है। बसंत पंचमी के अवसर पर मझौली विकासखंड अंतर्गत शिव मंदिर कमचड़ में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हजारों की तादात में लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। बता दें कि शिव मंदिर कमचड़ में आसपास के गांव परासी, टिकरी, कंजवार, शेर, महखोर, भुमका, शिकरा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों से लोग पहुंचे जो मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही मंदिर परिसर में लगे मेले का लुत्फ उठाया। यहां सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मड़वास पुलिस और टिकरी पुलिस मुस्तैद रही।

संजय गांधी महाविद्यालय में मनाई गई बसंत पंचमी

पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस संजय गांधी महाविद्यालय में बड़े धूमधाम से बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया गया जिसमें छात्र.छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। मां सरस्वती जी के विशेष पूजन किया गया जिसमें छात्राओं ने छात्र नेता शिवम शुक्ला का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रभाकर सिंह, डॉ.अनिल सिंह, डॉ.के.पी.सिंह, डॉ.उमेश विश्वकर्मा, उमाकांत साहू, डॉ.रमाकांत पांडे, डॉ.प्रमोद द्विवेदी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाड़े 3 लाख की चोरी

Fri Jan 23 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन थाना अंतर्गत शिवाजी वार्ड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान से दिन दहाड़े ढाई से तीन लाख रुपए की चोरी हो गई. पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है. सिविल लाइन थाना प्रभारी से मिली […]

You May Like