इंदौर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 25 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर जोरदार जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप, मिठाई वितरण, पटाखों और राष्ट्रगीतों के बीच छात्रों ने इसे अपने लंबे संघर्ष की जीत बताया। हल्की बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र, युवा और आम नागरिक मौके पर पहुंचे और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग दोहराई। यह आंदोलन बिना किसी राजनीतिक दल या संगठन के समर्थन के शुरू हुआ था और लगातार 25 दिनों तक भंवरकुआं इसका प्रमुख केंद्र बना रहा।
Next Post
सत्याग्रह आंदोलन में कांग्रेस ने कहा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लोकतंत्र की जीत
Sat Jul 25 , 2026
रीवा, नीट एवं सीबीएसई परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा छात्रों पर हो रहे बर्बरता पूर्ण हमले के विरोध में प्रधानमंत्री आवास में शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे थे जहा बदसलूकी की गई. जिसके विरोध में […]

You May Like
-
1 year ago
साइबर ठग ने खाते से उड़ाई 1.93 लाख की रकम