
रीवा, नीट एवं सीबीएसई परीक्षाओं के पेपर लीक होने को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा छात्रों पर हो रहे बर्बरता पूर्ण हमले के विरोध में प्रधानमंत्री आवास में शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे थे जहा बदसलूकी की गई. जिसके विरोध में रीवा कांग्रेस कमेटी द्वारा सिरमौर चौराहा में सत्याग्रह किया.
इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि छात्रों के आन्दोलन एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी के दृढ़ निष्चय के कारण केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की जीत है, इससे भारतीय जनता पार्टी को यह पता चल गया है कि देश का युवा जाग चुका है अब उनकी तानाशाही का अंत निश्चित है. पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल ने कहा कि अब तरूणायी करवट ले चुकी है देश का जागरुक जनमानस भाजपा को परास्त करने का संकल्प ले चुका है. सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि हम सबको संगठित होकर भाजपा को शिकस्त देने के लिये तथा आगामी चुनाव मे कांग्रेस की सरकार स्थापित करने के लिये सभी मतभेदों को भुला कर एकजुट रहने की आवश्यकता पर जोर दिया. रीवा महापौर अजय मिश्रा बाबा ने कहा कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के त्याग पत्र से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है अब देश से भाजपा का जाना तय हो गया है. जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक रामलखन पटेल ने छात्रों पर बरर्बतापूर्ण किये गये हमले का विरोध कर छात्रों को न्याय दिलाने के लिये राहुल गांधी जी ने जो साहसिक कदम उठाया है उसके लिये वह साधुवाद के पात्र हैं. पेपर लीक हो जाने के कारण अवसाद में आत्मघाती कदम उठाए जाने वाले मृत छात्रों को 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन महासचिव एड0 रवि तिवारी ने किया. इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, विद्यावती पटेल, शीला त्यागी, विमलेन्द्र तिवारी, नीलम मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल, रामगरीब बनवासी, डा. अरूणा तिवारी मौजूद रही.
