कांग्रेस ने राजीव भवन से निकाला विजय मार्च

छिन्दवाड़ा: कांग्रेस ने राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से विशाल विजय मार्च निकाला। हाथों में कांग्रेस पार्टी के झंडे, जगह-जगह आतिशबाजी और नारों के साथ पूरी दृढ़ता और संकल्प के साथ कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और छात्र संगठन इसमें सहभागी बनें। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं नकुलनाथ के निर्देश पर निकाला गया यह विजय मार्च देश के छात्र-छात्राओं और युवाओं के संघर्ष व राहुल गांधी के दृढ़ नेतृत्व को समिर्पत रहा।

जिला कांग्रेस कमेटी छिन्दवाड़ा के तत्वावधान में शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित विजय मार्च में कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण की उपस्थिति में निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े नागरिकगण, छात्र संगठन के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। राजीव भवन से प्रारंभ हुआ विजय मार्च कोतवाली पुलिस थाना, जिला अस्पताल, अनगढ़ हनुमान मंदिर होते हुए फव्वारा चौक पहुंचा। सम्पूर्ण मार्ग में आतिशबाजी होती रही साथ ही…धर्मेन्द्र प्रधान तो झांकी है नरेन्द्र मोदी जी अभी बाकी है के नारे लगे। शिक्षा के दलालों से…हिसाब होगा पूरा-पूरा…जैसे नारे लगाते हुए विजय मार्च करते हुए बड़ी संख्या में लोग फव्वारा चौक पहुंचे। यहां दिवंगत छात्र-छात्राओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी ने छात्र-छात्राओं पर दर्ज सम्पूर्ण प्रकरण तत्काल वापस लेने की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक के विरोध में देशभर के युवा राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। युवाओं की मांग थी कि नीट पेपर लीक की वजह से जिन छात्र-छात्राओं की मौत हुई है, उनके परिवारजनों को कम से कम 1 करोड़ रपुए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाए, दोषियों पर ठोस कार्रवाई हो ताकि भविष्य में पेपर लीक की घटना दोहराई ना जा सके सहित अन्य मांगों पर युवा अडिग थे। जिसके लिए वे सतत रूप से आंदोलन में डटे रहे, लेकिन यह बात भाजपा सरकार को रास नहीं आई और उन्होंने विरोध को जड़ से खत्म करने के लिए आंदोलनकारी युवाओं पर लाठीचार्ज और बलप्रयोग का रास्ता अपनाया। अंतत: छात्रों, युवाओं और राहुल गांधी के दृढ संकल्प की विजयी हुई। सत्य जीता और भाजपा के शिक्षामंत्री ने इस्तीफा दिया, लेकिन यह काफी नहीं है गांधी चौक पर विजय मार्च के समापन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि भाजपा सरकार का अहंकार टूटा है। युवाओं के संघर्ष से, लेकिन यह काफी नहीं है। युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए कमलनाथ एवं नकुलनाथ के मार्गदर्शन में कांग्रेस का संघर्ष सतत रूप से जारी रहेगा। यह विजय मार्च उन सभी युवाओं और छात्रों के साथ ही राहुल गांधी को समर्पित है शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही टूटी है, लेकिन शिक्षा मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। आगे भी कार्रवाई होनी चाहिए ।

Next Post

सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए प्रदेश में चार स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट की स्थापना

Sat Jul 25 , 2026
जबलपुर। सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी से संबंधित अपराध की त्वरित सुनवाई के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में चार स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट तय किए हैं। फास्ट-ट्रैक सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 और इससे जुड़े अपराधों के तहत सुनवाई करेंगे। फास्ट-ट्रैक कोर्ट की स्थापना जबलपुर, इंदौर, भोपाल […]

You May Like