विद्युत पोल से नीचे गिरे कर्मचारी की मौत

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत इको सिटी में शुक्रवार को विद्युत पोल से एक कर्मचारी अचानक नीचे गिर गया । हादसे में उसे गंभीर चोटें आ गई जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया गया है । हादसा उस वक्त हुआ जब क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में लगी एलटी केबल के जल जाने पर सुधार काम किया जा रहा था इस दौरान पोल पर चढक़र सुधार कार्य कर रहा आउटसोर्स कर्मी 10 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रंजीत कोरी पिता लल्लू कोरी 50 वर्षीय निवासी अमखेरा, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर सिटी सर्किल के अंतर्गत उत्तर संभाग के अधारताल शिकायत केंद्र में आउटसोर्स कर्मी था। इको सिटी में लगे ट्रांसफार्मर में लगी एलटी केबल के जल गई थी। रंजीत कोरी को जूनियर इंजीनियर पुष्पजीत सिंह धुर्वे ने सुधार का कार्य सौंपा था। सुधार कार्य के पूर्व जूनियर इंजीनियर के द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जेई के आदेश पर पोल पर चढकऱ सुधार कार्य कर रहा आउटसोर्स कर्मी रंजीत कोरी अचानक 10 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा, जिससे उसके सिर एवं हाथ में गंभीर चोट पहुंची और अत्याधिक खून बह गया। मौके पर मौजूद सहयोगियों के द्वारा उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद रंजीत कोरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इसका पता लगया जा रहा है।
सुरक्षा को लेकर होने वाली बैठक निरस्त-
मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर संभाग के कार्यपालन अभियंता विकास सिंह सुरक्षा उपकरण के उपयोग को लेकर लाइन कर्मचारियों की बैठक लेने वाले थे, लेकिन उसके पहले ही हादसा हो गया और बैठक निरस्त कर दी गई।
दोषियों पर हो कार्रवाई

संघ के केएन लोखंडे, एसके मौर्य, एसके सिंह, दशरथ शर्मा, शशि उपाध्याय आदि ने पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि आउटसोर्स कर्मी के परिवार को सहायता राशि दी जाये एवं हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाये।

Next Post

लाइन अटैच के बाद मिहोना थाना प्रभारी विजय कैन को बालाघाट भेजा

Sat Apr 25 , 2026
भिंड: मिहोना थाना के प्रभारी रहे विजय कैन का बालाघाट तबादला कर दिया गया है। फौजियों से अभद्रता के मामले में भिंड एसपी असित यादव ने उन्हें लाइन अटैच किया था, तभी से चंबल भर के फौजी उनके खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई के लिए दवाब बना रहे थे। Facebook […]

You May Like