रीठी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: पिकअप की टक्कर से तीन युवकों व एक बालिका की मौत 

कटनी। जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटनी–दमोह मार्ग पर रूढ़मूढ़ के पास गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टमाटर लोड पिकअप वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक व एक बालिका बाइक से कटनी से दमोह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दमोह से कटनी की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही रीठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चालक पिकअप को रीठी तक लेकर आया, जहां सड़क किनारे वाहन खड़ा कर चाबी निकाल ली और खेतों के रास्ते फरार हो गया।

रीठी थाना पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। प्रकरण की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Next Post

देवदर्शन के साथ साल के पहले दिन की शुरुआत

Thu Jan 1 , 2026
सीहोर। अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन की शुरुआत लोगों ने देवदर्शन के साथ की. देवीधाम सलकनपुर सहित शहर के गणेश मंदिर, कुबेरेश्वर धाम पर हजारों की तादाद में भक्तों की भीड़ उमड़ी. इसी तरह पचामा प्लांट स्थित जिन बाबा और देवी मंदिर स्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, […]

You May Like