शाह ने कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने की सराहना की

नयी दिल्ली,27 अक्टूबर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने की सराहना की है।
श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सोमवार को अपनी एक पोस्ट कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है जो काफी प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले 21 नक्सलियों में से 13 शीर्ष काडर थे।
श्री शाह ने कहा कि वे इन नक्सलियों के मुख्यधारा में शामिल होने और मोदी सरकार के आह्वान पर हिंसा छोड़ने के लिये उनकी सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अन्य नक्सलियों से फिर अपील करते हैं कि जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर दें।
गृह मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिये प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस की ‘पूना मार्गम: पुनर्वास के माध्यम से पुनर्जीवन’ पहल के तहत बस्तर रेंज के कांकेर जिले में रविवार को 21 नक्सली कैडरों ने समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों में 13 महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं।
ये सभी कैडर केशकल डिवीजन (नॉर्थ सब जोनल ब्यूरो) के कुएमारी/किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित हैं। इनमें डिवीजन कमेटी सचिव मुकेश भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में चार डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर, नौ एरिया कमेटी मेंबर और आठ पार्टी सदस्य शामिल हैं।

Next Post

राधाकृष्णन कल तीन दिन की यात्रा पर तमिलनाडु जाएंगे

Mon Oct 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मंगलवार को तमिलनाडु की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद उनका अपने गृह राज्य तमिलनाडु का यह पहला दौरा होगा। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को बताया कि इस दौरान उपराष्ट्रपति कोयंबटूर, तिरुपुर, मदुरै और रामनाथपुरम […]

You May Like

मनोरंजन