आलमपुर-रतनपुरा में आज चार घंटे बिजली रहेगी बंद

भिंड: सेवढ़ा-इंदरगढ़ के बीच डीसीडीएस लाइन खींचने के कार्य के कारण आज बुधवार, 27 मई को सेवढ़ा से निकलने वाली आलमपुर 33 के.व्ही. की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते आलमपुर और रतनपुरा उपकेंद्रों से जुड़े सभी 11 के.व्ही. फीडरों पर चार घंटे के लिए बिजली कटौती की जाएगी।

यह बिजली कटौती सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक निर्धारित की गई है। हालांकि, कार्य की प्रगति के अनुसार समय में कमी या वृद्धि की जा सकती है।डीसीडीएस लाइन पर कार्य के कारण आलमपुर सिटी फीडर, शाहपुरा फीडर, अरूसी फीडर, बरथरा फीडर, बेलमा फीडर, शाहपुरा पंप फीडर, रतनपुरा फीडर और सुजानपुरा फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Next Post

झोपड़ी में आग से मासूम जिंदा जला

Wed May 27 , 2026
दतिया: झोपड़ी में अचानक आग लगने से 2 साल का बच्चा जिंदा जल गया। माता-पिता उसे खाट पर लिटाकर खेत में काम कर रहे थे। झोपड़ी से लपटें उठती देख वे बच्चे को बचाने दौड़े लेकिन आग इतनी तेज थी कि वे उसे बाहर नहीं निकाल पाए। हादसा जिगना गांव […]

You May Like