प्रयाग पथ के सड़क पर मिट्टी-मुरूम का लगा ढेर

सिंगरौली : नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 40 स्थित प्रयाग पथ मार्ग के गली नम्बर-1 में मिट्टी-मुरूम का ढेर लगा दिये जाने से इन दिनों बच्चों एवं मोहल्ले वासियों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। आलम यह है कि सड़क में फैला मुरूम दल-दल में तब्दील हो रहा है।दरअसल जानकारी के अनुसार ननि के वार्ड क्रमांक 40 स्थित प्रयागपथ के गली नम्बर-1 में कीचड़ में तब्दील होने से आवागमन प्रभावित हो रहा था। वार्ड वासियों के मांग पर पार्षद के द्वारा मुरूम का ढेर लगवा दिया गया, किंतु मुरूम का छिड़काव न होने से इस बारिश में और ज्यादा समस्या खड़ी हो गई है।

मोहल्लेवासी बताते हैं कि बाइक एवं स्कूटी से पार होना इन दिनों जोखिम भरा साबित हो रहा है। 50 मीटर लम्बी सड़क के बगल से खेत से होकर जाना पड़ रहा है, जहां कीचड़ के चलते फिसलन बढ़ गई है। जबकि इसी मार्ग से चार निजी विद्यालय के छात्र एवं शिक्षिको का आना-जाना है और बच्चे भी कीचड़ से लथपथ हो जा रहे हैं। यहां समस्या एक सप्ताह से बनी हुई है। मोहल्लेवासियों ने निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराते हुये दल-दल सड़क से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की है।

Next Post

पिपराकुरंद में 100 मीटर की सड़क बनी मुसीबत

Sat Jul 11 , 2026
सिंगरौली : जिले की ग्राम पंचायत पिपराकुरंद में शंकर चौराहा से कुनबी मोड़ तक जाने वाली करीब 100 मीटर लंबी कच्ची सड़क बरसात के कारण दलदल में तब्दील हो गई है। मुख्य मार्ग से जुड़ी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया […]

You May Like