गुरु पूर्णिमा पर महापौर की पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

खंडवा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न भंडारा आयोजकों को सूखे पत्तों से बने पर्यावरण अनुकूल पत्तल और दोने वितरित किए। इस पहल का मकसद सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम कर प्राकृतिक विकल्पों को बढ़ावा देना है। महापौर ने सभी आयोजकों और श्रद्धालुओं से पर्यावरण हितैषी सामग्री अपनाने और स्वच्छ, हरित शहर के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

Next Post

बमोरी में बिजली संकट और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने छीनी एक और जान

Tue Jul 28 , 2026
गुना। बमोरी ब्लॉक के ग्राम चाकरी में अंधेरे के कारण सर्पदंश की शिकार हुई 45 वर्षीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीताबाई भील की इलाज में देरी के चलते मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पहले स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं मिले, फिर खराब सड़कों की वजह से अस्पताल पहुंचने में […]

You May Like