इंडोनेशिया मई में ओआईसी की उच्चस्तरीय संसदीय बैठक की करेगा मेजबानी

जकार्ता, 16 मार्च (वार्ता) इंडोनेशिया मई में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सदस्य देशों की 19वीं उच्च स्तरीय संसदीय बैठक की मेजबानी करेगा। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी अंतरा ने शनिवार को सांसद मर्दानी अली सेरा के हवाले से दी।

इंडोनेशिया के प्रतिनिधि सभा के अंतर-संसदीय सहयोग एजेंसी के अध्यक्ष सेरा ने कहा कि “हमें अपने प्रत्येक देश में संस्थागत मजबूती एवं सुशासन का निर्माण करना होगा। क्योंकि अगर सुशासन होगा तो संस्थाएं मजबूत होंगी और हम एक ऐसे देश का निर्माण करेंगे जिसे दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी”

इस कार्यक्रम का आयोजन 12-15 मई को जकार्ता में “सुशासन एवं मजबूत संस्थान” विषय पर किया जाएगा।

Next Post

ग्रेनेड विस्फोट में पश्तून राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक शाकिर की मौत

Sun Mar 16 , 2025
पेशावर, 16 मार्च (वार्ता) पश्तून अफगान राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक और प्रमुख पाकिस्तानी मौलवी मुफ्ती मुनीर शाकिर की शनिवार को पेशावर के उरमार इलाके में एक मस्जिद के बाहर ग्रेनेड विस्फोट के कारण मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये। मुफ्ती मुनीर शाकिर पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकवादी […]

You May Like