एमपी नगर जोन 1 में सड़को पर बह रहा नाली का पानी

भोपाल, राजधानी का एमपी नगर जोन 1 शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है। यह क्षेत्र व्यावसायिक और आवासीय दोनों प्रकार की गतिविधियों का केंद्र है। हालांकि, दिनों यह क्षेत्र नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरा इलाका परेशान है। यह समस्या न केवल वहा मौजूद दुकानदारों के लिए बल्कि आने जाने वाले सभी पैदल वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गई है, सड़क पर नालियों का गन्दा पानी स्वास्थ्य के लिए भी एक बड़ा खतरा है। दरअसल नालियों की नियमित सफाई नहीं की जाती है, जिसके कारण नालियां कचरे से भर जाती हैं। इसके साथ ही सड़क पर गड्ढे और उन गड्ढों में भरे नाली के गंदे पानी के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पानी के कारण वाहन चालक गड्ढे की गहराई का आंकलन नहीं और उन गड्ढों की वजह से गिर जाते है.

ग्राहकों ने आना कम कर दिया है, सड़क पर गन्दा पानी बह रहा है. बदबू के कारण सुकून से यहा कुछ खा भी नहीं पा रहे है.नगर निगम में कई बार शिकायत केर चुके है पर शिकायत का कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है

राहुल ( फ़ास्ट फ़ूड दुकान मालिक)

सुझाव 

नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए,और क्षतिग्रस्त और खराब डिजाइन वाली नालियों की मरम्मत और पुनर्निर्माण किया जाना चाहिए जिसके साथ ही मौजूद दुकानों के मालिकों को नालियों में कचरा न डालने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।और पानी के सही ढंग से निकास के लिए उचित जल निकासी प्रणाली का निर्माण किया जाना चाहिए। इस समस्या को हल करने के लिए, नगर निगम और दुकानदारों दोनों को मिलकर काम करना होगा तभी इस समस्या का निराकरण होगा।

Next Post

बोर्ड ऑफिस चौराहे पर ऑटो चालकों का झुण्ड लोगों को हो रही पैदल चलने में दिक्कत

Sat Mar 8 , 2025
भोपाल, शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक, बोर्ड ऑफिस चौराहा, इन दिनों ऑटो चालकों के झुण्ड से पटा पड़ा है। यहां आए दिन लगने वाला ट्रैफिक जाम आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि पैदल चलने वालों का भी […]

You May Like