
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने एक वर्ष की सेवा वृद्धि प्रदान की है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी जैन का कार्यकाल 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। वे राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में प्रशासनिक सुधार एवं सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। अनुराग जैन की कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें विस्तार देने का निर्णय लेते हुए केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था,जहां से आज उसे मंजूरी मिल गई है।
