यमन से हुए ड्रोन हमले को इजरायल ने हवा में मार गिराया

येरुशलम 28 अगस्त (वार्ता) दक्षिणी इजरायल में गुरुवार को यमन से एक ड्रोन के प्रवेश करने से तनाव की स्थिति और गहरी हो गई है। हालांकि, इजरायली हवाई प्रतिरक्षा तंत्र ने ड्रोन को हवा में ही मार गिराया और किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई।

उल्लेखनीय है कि यमन के हूती समूह ने बुधवार को इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर मिसाइल से हमला किया था, जिसे इजरायली सेना ने हवा में ही रोक लिया था। हालांकि गुरुवार के ड्रोन हमले के विषय में हूती समुदाय की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

यमन के अधिकांश उत्तरी हिस्से को नियंत्रित करने वाला हूती समूह फलस्तीन के समर्थन में नवंबर 2023 से लगातार ड्रोन और मिसाइल से इजरायल पर हमला कर रहा है। हालांकि इजरायली सेना इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम करती रही है। इजरायल भी हूती नियंत्रित क्षेत्रों पर जवाबी हमला करता रहा है।

उल्लेखनीय है कि हूती स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल ने रविवार को सना में नागरिक ठिकानों सहित बिजली केंद्रों पर हवाई हमले किए थे, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई थी और 92 लोग घायल हो गए थे।

 

 

Next Post

10 निजी विद्यालयो को निरीक्षण के उपरांत चेतावनी 

Thu Aug 28 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने निजी विद्यालयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 निजी विद्यालयों को चेतावनी पत्र जारी किए हैं, साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण की दौरान जो भी कमी पाई गई है उनमें सुधार नहीं किया गया तो मान्यता […]

You May Like