‘ट्रैफिक साथी’ पर शिकायत भेजते ही हो रही त्वरित कार्रवाई

इंदौर: शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन, नो-पार्किंग और गलत तरीके से खड़े वाहनों की शिकायत अब सीधे ट्रैफिक पुलिस तक पहुंच रही है. इंदौर ट्रैफिक साथी एप पर 29 अगस्त तक मिली 1601 शिकायतों में से 1307 का निराकरण किया जा चुका है. खास बात यह है कि पुलिस केवल फोटो देखकर कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि मौके की वास्तविक स्थिति जांचने के बाद कार्रवाई कर रही है.
एप के जरिए मिली शिकायतों में कई मामलों में ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया, जबकि कुछ मामलों में वाहन चालकों से फोन पर संपर्क कर समस्या का समाधान कराया. महारानी रोड पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों की शिकायत मिलने पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई कर वाहनों को हटवाया. इसी तरह माणिकबाग ब्रिज पर नो-वे और नो-एंट्री की शिकायत मिलने पर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और क्रेन 401 को मौके पर भेजा. खजराना रोड पर सड़क पर खड़े वाहनों की शिकायत भी एप के जरिए मिली. जांच में सामने आया कि वाहन गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए खड़े किए थे. इसके बाद वाहन चालकों से फोन पर संपर्क कर वाहन हटवाए. साथ ही भविष्य में सड़क पर इस तरह वाहन खड़े नहीं करने की हिदायत दी गई.
शिकायत मिलने पर तत्काल परीक्षण फिर कार्रवाई
एप पर आने वाली शिकायतों में केवल फोटो या शिकायत के आधार पर सीधे कार्रवाई करने के बजाय उसकी वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है. इससे गलत शिकायतों की संभावना कम होने के साथ वास्तविक समस्या वाले मामलों में तुरंत कार्रवाई की जा रही है. मामले में एसीपी हिंदू सिंह मुवेल ने बताया कि 29 अगस्त 2026 तक एप पर 1601 शिकायतें प्राप्त हुईं. इनमें से 1307 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष शिकायतों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

Next Post

परमिट के बिना दौड़ रही निजी टैक्सियां

Mon Aug 31 , 2026
सारनी। सारनी से घोड़ाडोंगरी मार्ग पर निजी टैक्सियों के संचालन को लेकर परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में निजी वाहन बिना वैध परमिट के सवारियां ढोते हुए खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा […]

You May Like