ओम प्रकाश माथुर कल केरलम के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे

शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन ऑडिटोरियम में शुक्रवार को दोपहर 1200 से 1230 बजे के बीच होगा। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन श्री माथुर को पद की शपथ दिलाएंगे।

वह केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्थान लेंगे , श्री आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

दो जनवरी, 1952 को राजस्थान में पाली ज़िले के बाली के बेदल गाँव में जन्मे श्री माथुर ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के ज़रिए अपना सार्वजनिक जीवन शुरू करने से पहले राजस्थान विश्वविद्यालय से स्रातक किया। उन्होंने 1972 में आरएसएस प्रचारक के तौर पर काम करना शुरू किया और 1979 तक राजस्थान के अलग-अलग ज़िलों में काम किया।

1979 से 1989 तक उन्होंने किसान संघ के संगठन मंत्री के तौर पर काम किया। वह आपातकाल के दौरान 11 महीने जेल में रहे , यह वह समय था जो उनके राजनीतिक सफ़र में एक अहम पड़ाव था।

 

Next Post

मलाइका अरोड़ा ने ग्लैमरस लुक छोड़ पहना अबाया, मस्जिद से शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Thu Oct 22 , 2026
मुंबई, मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने शेख जायद ग्रैंड मस्जिद से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ब्लैक अबाया और सिर पर स्कार्फ पहने नजर आईं। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती […]

You May Like