सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में सीजीएसटी अधिकारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक अधीक्षक और उनके कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया। सीबीआई ने बुधवार को सीजीएसटी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर यश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को वापस लेने के बदले में मेरठ के सीजीएसटी अधीक्षक संजय मीणा की ओर से 6,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने जाल बिछाया और कंप्यूटर ऑपरेटर को सीजीएसटी अधीक्षक की ओर से रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई ने सीजीएसटी अधीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है।

.....

Next Post

चुनावों के दौरान 1440 करोड़ की नकदी, नशीले द्रव्य , उपहार जब्त : चुनाव आयोग

Thu May 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि हाल के विधानसभा चुनावों और उपचुनावों को धारा 144 और प्रलोभन से मुक्त रखने की उसकी सतर्कता और कार्रवाई में कुल 1444 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, नशीले द्रव्य, कीमती सामान और उपहार की स्तुएं जब्त […]

You May Like