जौरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन

मुरैना: शासकीय महाविद्यालय जौरा, जिला मुरैना की राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के समापन दिवस के उपलक्ष्य में गोद ग्राम में वृक्षारोपण कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता लेखराज ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित कर कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर मुख्य रूप से ‘स्वयं से पहले आप’ की भावना के साथ समाज सेवा, अनुशासन, भाईचारा और व्यक्तिगत विकास की शिक्षा देता है।

यह ग्रामीण जीवन को समझने, समय का पालन करने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ ईमानदारी से राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी अनन्या सिकरवार ने पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान देकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए स्वयंसेवकों एवं ग्रामवासियों को प्रेरित किया। समापन दिवस पर गोद ग्राम के वरिष्ठ नागरिक दाताराम रावत, दिनेश रावत, डॉ सीपी विमल, डॉ रमेश कुमार, डॉ. प्रफुल्ल चंद भौमिक, इलियास खान, बृजेश कुमार शाक्य, राजकुमार, अरुण कंसाना उपस्थित रहे।

Next Post

सडक़ निर्माण कम्पनी ने तोड़ी मेन राइजिंग पाइप, ठप्प रहेगी पानी सप्लाई

Mon Feb 9 , 2026
रीवा: चोरहटा से रतहरा बाईपास सडक़ का चौड़ीकरण करने वाली केसीसी कम्पनी द्वारा खोदाई के दौरान विश्वविद्यालय के पास बरा कोठार प्लांट इंटेकवेल से आने वाली मेन राइजिंग पाइप को तोड़ दिया गया.जिसके चलते बरा कोठार प्लांट बंद कर दिया गया है और अब सोमवार की सुबह शहर की आधा […]

You May Like

मनोरंजन