सडक़ निर्माण कम्पनी ने तोड़ी मेन राइजिंग पाइप, ठप्प रहेगी पानी सप्लाई

रीवा: चोरहटा से रतहरा बाईपास सडक़ का चौड़ीकरण करने वाली केसीसी कम्पनी द्वारा खोदाई के दौरान विश्वविद्यालय के पास बरा कोठार प्लांट इंटेकवेल से आने वाली मेन राइजिंग पाइप को तोड़ दिया गया.जिसके चलते बरा कोठार प्लांट बंद कर दिया गया है और अब सोमवार की सुबह शहर की आधा दर्जन टंकियां नही भर पाएगी. लिहाजा दो दर्जन से अधिक मोहल्लो में पेयजल सप्लाई पूरी तरह से ठप्प रहेगी. सोमवार को मरम्मत के बाद पेयजल सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है.

दरअसल निर्माण कार्य कर रही केसीसी कम्पनी द्वारा नगर निगम पीएचई शाखा से मेन राइजिंग पाइप को लेकर कोई जानकारी नही ली गई और खोदाई के दौरान मेन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई. शाम को पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरी सडक़ में पानी बहता रहा. बताया गया है कि बरा कोठार प्लांट को बंद कर दिया गया है. प्लांट बंद होने से विश्वविद्यालय, सैनिक स्कूल, सिविल लाइन, तुलसी नगर, कैलाशपुरी, सुंदर नगर में स्थित पेयजल सप्लाई करने वाली टंकी नही भर पाएगी और इन टंकियो के माध्यम से दो दर्जन से अधिक मोहल्लो में पानी की सप्लाई होती है, लिहाजा सोमवार की सुबह लोगो को पानी नही मिलेगा. मरम्मत के बाद ही प्लांट शुरू होगी और पानी की सप्लाई बहाल हो पाएगी. नगर निगम पीएचई शाखा के उपयंत्री रवि तिवारी ने बताया कि बरा कोठार प्लांट इंटेकवेल से मेन राइजिंग पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण प्लांट बंद हो गया है. पानी की सप्लाई प्रभावित होगी.

Next Post

पुरानी रंजिश में किया लाठी-डंडों से हमला

Mon Feb 9 , 2026
इंदौर: राजेंद्र नगर क्षेत्र के पाटलिया पुरा बिजलपुर में मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. 25 वर्षीय पीड़ित राजकुमार उर्फ राजेश बघेल निवासी पाटलिया पुरा बिजलपुर की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी नीरज […]

You May Like