
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपग्रेडेड टर्मिनल-2 से उड़ान सेवा 26 अक्तूबर (25 और 26 अक्तूबर की बीच की रात) से शुरू होगी।
दिल्ली हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने सोमवार को बताया कि विंटर शेड्यूल के साथ नये सिरे से तैयार टी-2 से हवाई सेवा भी शुरू हो जायेगी। विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया और इंडिगो इस टर्मिनल से रोजाना 120 उड़ानों का संचालन करेंगी। करीब 40 साल पहले निर्मित टी-2 को इस साल अप्रैल में बंद कर इसके आधुनिकीकरण का काम शुरू किया गया था।
डायर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि टर्मिनल-2 में आमूलचूल बदलाव किये गये हैं। अब यात्रियों को खुद बैगेज ड्रॉप करने की सुविधा मिलेगी जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा। छह नये ऑटोनॉमस एयरोब्रिज की सुविधा होगी जिससे विमानों की हैंडलिंग में समय कम लगेगा।
इसके अलावा, इसका लुक भी पूरी तरह बदला-बदला नजर आयेगा। साथ ही सड़क के साथ संपर्क भी बेहतर बनाया गया है
